2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए यशस्वी जायसवाल की एंट्री और मुहम्मद सिराज का बाहर होना
18.01.2025भारतीय क्रिकेट टीम ने 2025 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की है। यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया और मोहम्मद सिराज को बाहर रखा गया। कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान शुभमन गिल के बाद जायसवाल को तीसरे ओपनर के रूप में चुना गया जबकि सिराज को टीम संयोजन के कारण बाहर किया गया।